Ambedkar Nagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन व भांजा घायल
अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर-बसखारी मार्ग पर अशरफपुर मजगवां गांव के पास शनिवार देर रात अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और नौ वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बसखारी थाना क्षेत्र के डोडो गांव निवासी नसीम (25) अपनी बहन कमाया (43) और भांजे अबू सहमा (9) के साथ बाइक से आजमगढ़ से घर लौट रहे थे। अशरफपुर मजगवां गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.