अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पांच फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए छात्र-छात्राएं तैयारियों में जुट गए हैं। एक तरफ जहां छात्रों ने परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय तक पढ़ाई कर रहे हैं, तो बही स्कूलों में भी परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा की भी तैयारी तेजी से चल रही है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा पांच फरवरी से प्रारंभ हो रही है। इसके अलावा इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षा भी होनी है। दोनो ही परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में तैयारियां तेजी से कराई जा रही है। न सिर्फ एक्स्ट्रा क्लासेज चल रहे है बल्कि डमी प्रश्नपत्र तैयार कर छात्रों की परीक्षा भी ली जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। शिक्ष...