अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मंगलवार को कई खेलों के जिला स्तर के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ और जिला टीम के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल स्थानीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।विभिन्न खेलों की स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला और मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल हो रहा है। खेल निदेशालय से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता झांसी में छह से नौ अक्तूबर तक होगी। वहीं प्रदेश समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता तीन से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में, प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में, प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता चार से नौ अक्तूबर तक मऊ में और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज...