Ambedkar Nagar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में टांडा और कटेहरी क्षेत्र का दबदबा
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को एकलव्य स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग के एकल मुकाबले में टांडा क्षेत्र के हम्माद ने बाजी मारी, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में कटेहरी क्षेत्र के ऋतिक तिवारी विजेता रहे। प्रतियोगिता का संयोजन ग्राम स्वावलम्बी इंटर कॉलेज रनीवा की ओर से किया गया। शुभारंभ एकलव्य स्टेडियम के बैडमिंटन कोच अमित तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-17 एकल के सेमीफाइनल में भीटी के अंकुर ने कटेहरी के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में टांडा के हम्माद ने कटेहरी के खिलाड़ी को पराजित किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बैडमिंटन चैंपियनशिपः अंडर-13 में मंजीता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.