Ambedkar Nagar News: बैंक आफ बड़ौदा की शाखा का हुआ उद्घाटन
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: मसड़ा बाजार, संवाददाता। विकासखंड बसखारी क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर में गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा का नवनिर्मित भवन में उद्घाटन किया गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के चित्र पर माल्यार्पण कर बैंकिंग क्षेत्र में उनके योगदान और विचारों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान मसड़ा मोहनपुर शाखा के प्रबंधक आकाश राज ने क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर कुमार झा को बुके भेंटकर स्वागत किया। शाखा के नए भवन में स्थानांतरित होने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एमएसएमई कंपनियां भी सेंसेक्स में सूचीबद्ध होकर जुटाएं फंड स्थानीय लोगों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.