अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । बेवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रामा सेंटर का दर्जा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। विशेषज्ञ और आर्थो सर्जन की तैनाती समेत आवश्यक संसाधन की व्यवस्था हो गई है। फिर भी आपरेशन को कौन कहे सीजर तक नहीं होता है। इसमें बाधक महज कुछ घंटे बिजली की आपूर्ति होना है। बेवाना सीएचसी का उच्चीकरण करके ट्रामा सेंटर का दर्जा देने में बाधक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारी है। सीएचसी के निकट सामने ही विद्युत सब स्टेशन है। जिससे सीएचसी को निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। आपूर्ति अलग फीडर से होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि सीएचसी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के बाबत मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। जल्द ही आवश्यक ...