Ambedkar Nagar News: बेटे की जिंदगी बचाने गए पिता ने खुद तोड़ा दम, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
अंबेडकर नगर, जुलाई 21 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में अपने बीमार इकलौते बेटे का इलाज कराने नोएडा गए एक पिता खुद जिंदगी की जंग हार गया। मृत पिता का शव जब पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने माता-पिता की भी इकलौती संतान था। बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी श्रीनाथ उर्फ मिट्ठू शुक्ल (42) करीब दो महीने पहले अपने 12 वर्षीय पुत्र समर का इलाज कराने नोएडा गए थे। डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार लंबा चलने की बात कही, जिसके बाद वह वहीं रहकर निजी नौकरी करते हुए बेटे का इलाज जारी रखे हुए थे। इसी दौरान कुछ दिन पहले उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उपचार के दौरान उनका ऑपरेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.