Ambedkar Nagar News: बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने किया पथराव
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। कोतवाली टांडा क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर में सोमवार की देर रात एक बेकाबू चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भागने लगा तो लोगों ने रोकने के लिए पथराव किया, लेकिन चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने देर रात दुर्घटना करने वाले वाहन को पैकोलिया गांव से बरामद कर लिया। अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अलीगंज निवासी अजीम उर्फ अयान पुत्र कलीम अपनी पत्नी सविका खातून उर्फ सोनम के साथ सोमवार रात लगभग 10 बजे टांडा-बसखारी मार्ग स्थित नेहरू नगर कंपोजिट वाइन शॉप के सामने दूसरी पटरी पर मोटरसाइकिल से खड़े थे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने किया पथराव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.