अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर निवासी एक 80 वर्षीय अधिवक्ता ने अपनी दो विवादित भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने तथा शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जलालपुर के मोहल्ला पश्चिम तरफ निवासी बुजुर्ग अधिवक्ता चिरौंजी लाल माथुर ने मुख्यमंत्री समेत जिले के आला अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बसखारी रोड स्थित जलालपुर टाउन के गाटा संख्या 21 तथा जलालपुर देहात के गाटा संख्या 569 से संबंधित स्वामित्व विवाद राजस्व परिषद, प्रयागराज में विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ग्राम ...