अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटेहरी ब्लाक के पीठापुर सरैया निवासी समाजसेवी आनंद सिंह काजू अस्वस्थ है। कई दिनों से बीमार चल रहे काजू सिंह का कुशल जानने प्रदेश की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पीठापुर पहुंची। लखनऊ से सीधे गांव पहुंची प्रदेश की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जिले के विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। मंत्री ने काजू का हाल जाना और इलाज में पूरा मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक से फोन पर वार्ता की और जल्द गांव का रास्ता ठीक कराने का आदेश दिया। इलाके में समाजसेवी आनंद सिंह काजू के रसूख की लोग चर्चा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...