अंबेडकर नगर, नवम्बर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के लोरपुर ताजन स्थित मस्जिद हुसैनाबाद में सोमवार की रात्रि अंजुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड हुसैनाबाद लोरपुर के नेतृत्व में हज़रत बीबी उम्मुल बनीन की वफ़ात के मौके पर मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। मजलिस के दौरान बीबी उम्मुल बनीन की अज़ीम शख्सियत, उनकी सीरत, सब्र,वफ़ा और कुर्बानियों पर विस्तार से रोशनी डाली गई। मस्जिद हुसैनाबाद लोरपुर में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मशहूर अलिमेदीन शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद इन्तेज़ार मेंहदी फ़ैज़ी ने कहा कि हज़रत बीबी उम्मुल बनीन की ज़िंदगी इस्लामी इतिहास का एक रौशन बाब है। उन्होंने ऐसी औलाद की तरबियत की, जिसने मैदान-ए-कर्बला में इमाम हुसैन की नुसरत में अपनी जानों का नज़राना पेश कर दिया। उनके चारों साहबज़ादों ने...