Ambedkar Nagar News: बीच सड़क में विद्युत खम्भे से लगता है जाम
अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। नगर के शहजादपुर गांधी चौक पर बीच मार्ग में स्थित विद्युत खम्भे से आए दिन जाम लगता है। यह खम्भा मालीपुर मार्ग के बीच में स्थित है। मार्ग में स्थित यह खम्भा पार्किंग स्थल बन गया है। हरवक्त यहां रोड में वाहन खड़ा रहने से वन वे हो जाता है, जिससे जाम लग जाता है। दो वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस खम्भे को हटा कर मार्ग के किनारे करने का निर्देश दिया था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अभी क आदेश का पालन नहीं किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति पटेल ने बीच मार्ग से खम्भा हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.