अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उच्च शिक्षा विभाग एवं उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित 'सेवा-संकल्प अभियान' के अंतर्गत बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय पुस्तकालय हॉल एवं बास्केटबॉल ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुचिता पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि रंगोली केवल कला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना की अभिव्यक्ति है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता स्पष्ट दिखाई दी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल 'देव' ने रंगोलियों का अवलोकन कर...