अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के परवरभारी गांव के शुफली का पुरा में बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद के बाद मारपीट और आधी रात घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अनीता पत्नी रामबली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके मकान के सामने लगे बिजली के खंभे से उसके घर का कनेक्शन जुड़ा है। आरोप है कि विपक्षी इसी खंभे से बिना वैध कनेक्शन बिजली जोड़ रहे हैं, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति में समस्या उत्पन्न होती है। इसको लेकर मना करने पर विवाद बढ़ गया और विपक्षियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, शोर सुनकर उसके बच्चे उसे बचाने के लिए द...