अंबेडकर नगर, अगस्त 19 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत के व्यापारियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने 20 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए प्रतिष्ठान बंद कर शांतिपूर्ण विरोध करने की बात कही है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय समेत पदाधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के व्यापारी और आम जनता लंबे समय से विद्युत समस्या से जूझ रहे हैं। अघोषित कटौती के साथ ही लो वोल्टेज के कारण व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी हो रही है। इससे दुकानों में लगे...