अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के प्रांगण में टांडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग की मूलभूत जानकारी देने के साथ ही विद्यालयों में इसकी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन आदर्श जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव ने किया। शिविर में टांडा तहसील के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के नियमों, अनुशासन और टीम भावना के संबंध में जानकारी दी गई。

शिविर स...