Ambedkar Nagar News: बाढ़ की आशंका से उड़ रही देवारांचल की आंखों से नींद
अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। भले ही सरयू नदी का पानी अभी गांवों की चौखट तक नहीं पहुंचा है, लेकिन तेजी से बढ़ते जलस्तर ने देवारांचल के लोगों की नींद उड़ाना जरूर शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के मन में पुराने जख्म ताजा कर रहा है। कहीं अनाज को मचान पर रखा जा रहा है तो कहीं जरूरी दस्तावेज पॉलिथीन में लपेटकर सुरक्षित किए जा रहे हैं। कई परिवार बच्चों और महिलाओं को रिश्तेदारों के यहां भेजने की योजना बनाने में जुट गए हैं। जी हां! बाढ़ का पानी भले ही अभी गांवों में न घुसा हो, लेकिन लोगों का सुकून पहले ही डूबने लगा है। यह भी पढ़ें- सरयू में उफान की आहट से उड़ा हजारों का चैन, प्रशासन सतर्क तेजी से बढ़ता जलस्तर अब नदी के मुहाने पर पहुंचने वाला है। आलापुर तहसील के देवारांचल के मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.