Ambedkar Nagar News: बालिका के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा कोतवाली क्षेत्र से करीब एक माह पूर्व नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने बालिका को दो दिन पूर्व ही बरामद किया था। बालिका बीते 21 जून को गायब हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर बीते सोमवार को उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने बालिका को बरामद कर लिया था। अपहृता ने पूछताछ में बताया कि उसे आदित्य चौहान पुत्र अनिरुद्ध चौहान निवासी ग्राम इटहुआ सुंदरपुर थाना जहांगीरगंज उसके घर से बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया था। पुलिस बरामद बालिका का मेडिकल व मजिस्ट्रेटी बयान करा रही है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बुधवार को आरोपी आदित्य चौहान को त्रिमुहानी तिराहे के पास से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.