Ambedkar Nagar News: बाढ प्रभावित लोगों को प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री
अंबेडकर नगर, सितम्बर 13 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया में शासन द्वारा लोगों को दवाएं और लाइफ़ जैकेट वितरित किया गया। उपजिलाधिकारी आलापुर धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में माझा कम्हरिया में लोगों को दवाएं और लाइफ़ जैकेट वितरित किया गया । उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी परिवार बाढ़ के कारण किसी प्रकार की परेशानी न उठाए। जैकेट का वितरण करते हुए पूर्व विधायक अनीता कमल ने कहा कि पानी में कहीं जाना होता है तो लाइफ़ जैकेट आपकी सुरक्षा करेगा। हमारी सरकार पूर्ण रूप से आप सब लोगों के साथ है । इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम हल्का लेखपाल विवेक कुमार , विवेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बृजलाल आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.