Ambedkar Nagar News: बाइक छीनने का प्रयास, विरोध पर कर्मचारी को पीटा
अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम टावर पर तेल की आपूर्ति करने वाले कर्मचारी से बीच सड़क मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने और बदमाशों का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर दो अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारी पर हमला कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना का विवरण आजमगढ़ जनपद के कोल दुर्वासा गांव निवासी नीरज यादव आरएस कंपनी में कर्मचारी हैं। वह जलालपुर क्षेत्र के इंडेक्स टावरों पर तेल की आपूर्ति करते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर से मोटरसाइकिल लेकर जलालपुर नगर स्थित खान पेट्रोल पंप पर खड़ी पिकअप लेने जा रहे थे। गौरा कमाल गांव के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ओवरट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.