अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के हटवा नसीरपुर के पास को मोटरसाइकिल व ई रिक्शा के टक्कर से इकलौते मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हंसवर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हंसवर थाना क्षेत्र के हटवा नसीरपुर निवासी वंश बहादुर दोपहर करीब 12 बजे अपने ई रिक्शा से पत्नी, बहु व पोते के साथ हंसवर बाजार से घर लौट रहे थे। हंसवर बसखारी मुख्य मार्ग से जैसे ही अपने घर के रास्ते के लिए ई रिक्शा मोड़ ही रहे थे कि बसखारी की तरफ से अनियंत्रित गति से आ रहा मोटरसाइकिल चालक अब्दुल्ला पुत्र सऊद निवासी गोहिला ने ई रिक्शा में तेजी से टक्कर मारकर सड़क के किनारे गड्ढे में...