Ambedkar Nagar News: बस ने कार को मारी टक्कर, अवर अभियंता बाल-बाल बचे
अंबेडकर नगर, जुलाई 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के पास अकबरपुर डिपो की रोडवेज बस यूपी 78 एलएन 9959 ने कटेहरी ब्लॉक में तैनात अवर अभियंता रामजीत तिवारी की कार यूपी 32 पीवी 6154 को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही की बस की टक्कर के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में अवर अभियंता रामजीत तिवारी और चालक सोनू तिवारी सवार थे। टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन सौभाग्य से दोनों सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई।हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित पक्ष द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.