Ambedkar Nagar News: बसपा ने खोला पहला पत्ता, दयाराम राजभर जलालपुर से प्रत्याशी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने जलालपुर में चुनावी तैयारियों को धार देते हुए अपना पहला पत्ता खोल दिया है। शुक्रवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पार्टी सुप्रीमों पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर मंडल जोन प्रभारी डॉ. दयाराम राजभर को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया और सम्मेलन में संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं अयोध्या मंडल प्रभारी राम नयन निर्दोष के संयोजन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व नेता विधान परिषद दिनेश चंद्रा ने की, जबकि संचालन मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.