अंबेडकर नगर, नवम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बसखारी कस्बे में एसबी नेशनल इंटर कॉलेज में उर्दू अदब हिंदी साहित्य सोसाइटी के तत्वाधान में आगामी 10 दिसंबर को होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की तैयारी बैठक हुई। बैठक में ऑल इंडिया मुशायरा में आने वाले शायरों एवं कवियों के नाम पर चर्चा की गई। इस दौरान मुशायरा को कामयाब बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रतिवर्ष यह मुशायरा 28 नवंबर को एस बी नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में होता था, लेकिन इस बार यह मुशायरा आगामी 10 दिसंबर को होगा। इस ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का संचालन नदीम फर्रूख करेंगे तथा इसमें नामी शायर इकबाल अशहर, मनिका दुबे,शादाब आजमी ,तबरेज राना, उस्मान मीनाई, हिमांशी बाबरा, शशि श्रेया, अपूर्व विक्रम शाह,उरुसा अर्शी कोलकाता,डॉक...