अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। रात के अंधेरे में तीन जेसीबी मशीनों से दर्जनभर लोगों का आशियाना जमींदोज करने के बहुचर्चित मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शुक्ला ने खारिज कर दी। मामला माह भर पूर्व अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार का है। अकबरपुर कोतवाली के बरियावन बाजार में बीते माह 20 सितम्बर की रात को तीन जेसीबी मशीनों के साथ दर्जनों की संख्या में पहुंचे हथियार बंद दबंगों ने रामकीरत पुत्र राम आसरे, कमलेश कुमार पुत्र भारत प्रसाद, रविन्द्र कुमार पुत्र अभयराज, सुरेन्द्र कुमार पुत्र वेदप्रकाश, विपिन पुत्र रामबहादुर, संदीप कुमार राजन पुत्र राम सूरत, दिनेश कुमार पुत्र बलीराम, सोनू सोनी पुत्र ओमप्रकाश, राकेश कुमार पुत्र विन्देश्वरी, भगेलू प्रसा...