Ambedkar Nagar News: बनी दंपत्ति की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी, बिसरा सुरक्षित
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 21 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले पति-पत्नी की मौत का रहस्य फिलहाल बरकरार है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद विष्णु लाल और उनकी पत्नी द्रौपदी के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी तो गांव का माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विधि-विधान से कन्नूपुर गांव के समीप घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दंपती की मौत को लेकर गांव में शोक के साथ कई तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है। अब बिसरा जांच की रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल, पति-पत्नी की एक साथ हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.