अंबेडकर नगर, जुलाई 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यह मार्ग किसी ग्रामीण क्षेत्र का नहीं है, बल्कि नगर के पंडाटोला स्थित रामजानकी मंदिर से पहले शिवालय को जाना वाला मार्ग है। इस मार्ग पर डामर कम गड्ढे व बोल्डर गिट्टियां ज्यादा हैं। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मार्ग से होकर आवागमन करने वाले नागरिकों को कितना मुश्किल होता होगा। अब तो बारिश का भी दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में कीचड़ आदि के चलते आवागमन और दुरुह होने की संभावना बनी हुई है। खास बात यह है कि कुछ ही दिनों में सावन माह भी लग जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालेंगे। इस मार्ग से होकर तमाम कांवड़िए गुजरेंगे। लेकिन मार्ग की दशा में यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो उनकी समस्या काफी हद तक बढ़ जाएगी। पैरों में कंकड़ व गिट्टी धंसने से वे घायल भी हो सकते हैं। ...