Ambedkar Nagar News: बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जागरूक किया
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। पोषण अभियान के तहत सीडीपीओ बबिता सिंह की देख-रेख में तहसील स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान अकबरपुर तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/सदर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने छह माह के बच्चे का अन्नप्राशन व गर्भवती महिला की गोदभराई किया। स्वस्थ्य बालक और बालिका प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हाथ में पोषण से संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस अवसर पर सुपरवाइजर माया त्रिपाठी, रेखा वर्मा, रेनू सिंह व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Roorki News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.