Ambedkar Nagar News: बकरी चराते समय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत बकरी चराते समय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत
अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पेठिया हलीमपुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी हौसिला (55) पुत्र रामदीन गुरुवार सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बीच अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर गए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि घटना की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.