अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। पोषण का संदेश जब कला के रंगों में सजा तो महाविद्यालय का परिसर आकर्षक प्रदर्शनी में बदल गया। श्री मुलायम सिंह यादव महिला पीजी कॉलेज जलालपुर में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने फल, मोटे अनाज और अंकुरित अनाज से विभिन्न कलाकृतियां और डिजाइन तैयार कर उनके पोषण संबंधी फायदे बताए। गृह विज्ञान की अध्यापिका सावित्री मौर्य के निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक शुभम यादव और डायरेक्टर सोनाली यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं द्वारा अनाज के दानों से तैयार की गई रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं फलों से बनाई गई आकर्षक डिजाइन और अंकुरित अनाज की प्रदर्शनी के जरिए छात्राओं ने स्वस्थ जीवन में इनके महत्व को रेखांकित किया।प्रदर्शनी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स...