Ambedkar Nagar News: प्राणघातक हमले में दोषी दोनों भाइयों समेत तीन को 10-10 वर्ष का कारावास
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। पड़ोसी के दरवाजे पर भैंस चले जाने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष के चर्चित मामलें में आरोपी दो भाई समेत तीनों दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शुक्ला ने 10-10 वर्ष के कारावास से दंडित करते हुए प्रत्येक पर 17 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश ने बुधवार को ही तीनों आरोपितों को दोषसिद्ध करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया था। इस अपराध में एक आरोपी की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड स्थानांत्रित हो गई थी जबकि महिला आरोपी की दौरान विचारण मौत हो गई थी। मामला डेढ़ दशक पूर्व आलापुर थाना क्षेत्र का है। पगहरा गांव में 21 मार्च 2011 की सुबह उस समय बृजेश कुमार पुत्र पतिराम व उनके घर के कई लोगों की बेरहमी से उस समय पिटाई कर दिया गया था जब उनकी भैंस खूंटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.