Ambedkar Nagar News: प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर, संवाददाता। सेफ सिटी योजना के तहत अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के आठ स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब वर्क आर्डर की तैयारी चल रही है। योजना के तहत हाइटेक सीसीटीवी कैमरे, साउंड सिस्टम और सर्विलांस सिस्टम लगाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसकी स्वीकृति नगर पालिका बोर्ड की पूर्व में हुई बैठक में प्रदान कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए बीते दिनों में नगर पालिका परिषद ने नगर के आठ प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया था। इस बीच इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब वर्क ऑर्डर की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि योजना के तहत लगने वाले सीसीटीवी कैमरे, साउंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.