अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम पंचायत के भरथीपुर में जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में चौपाल का आयोजन हुआ। मंत्री ने ग्रामीणों को सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने विचार रखे। इस दौरान प्रशासक राजीव उपाध्याय, भागीरथी निषाद, मिठाई निषाद, नंदलाल, करिया, रामराज सिंह, मनोज विश्वकर्मा, सीताराम वर्मा, हनुमान प्रजापति, कुबे निषाद, अरविंद, राम शब्द निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन ...