अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। प्रभारी एसओजी/सर्विलांस/स्वाट के पद से हटाकर साइबर थाना भेजा गया है। सभी को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संजय पाण्डेय को प्रभारी एसओजी/सर्विलांस/स्वाट के पद से हटाकर साइबर थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक विजय बहादुर सरोज को पुलिस लाइन से डम्पिंग यार्ड भेजा गया है। उपनिरीक्षक संजीव कुमार का स्थानांतरण थाना कोतवाली जलालपुर से थाना कोतवाली भीटी किया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार को थाना कोतवाली आलापुर से फिंगर प्रिंट शाखा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह को थाना कटका से ...