अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर। प्रतिभाएं कभी किसी की मोहताज नहीं होती। समय आने पर वह अपनी प्रतिभा के बदौलत अपना स्थान बना लेती हैं। ऐसे ही कुछ कर दिखाया है जलालपुर क्षेत्र के नत्थूपुर लोधना निवासी अभिषेक मौर्य ने। इन्होंने प्रथम प्रयास में एयर ट्राफिक कंट्रोलर के पद पर चयनित होकर अपने परिजनों का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर गांव और परिजन ही नहीं पूरा क्षेत्र गौरान्वित हो रहा है। अभिषेक कुमार अपनी सफलता का श्रेय पिता अनिल कुमार को दिया है। वह शिवपाल इंटर कालेज में अध्यापक हैं तथा मां गृहणी है। अभिषेक शुरू से ही एक कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...