Ambedkar Nagar News: पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना गया
अंबेडकर नगर, सितम्बर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिला सैनिक बंधु की बैठक शनिवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी बीके शुक्ला ने किया। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। बैठक में सीओ सिटी अकबरपुर, अवर अभियंता नगर पालिका परिषद अकबरपुर व ग्रामीण अभियंत्रण ने प्रतिभाग किया। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए सात प्रार्थना पत्रों में कार्यवाही की समीक्षा की गई। मौके पर एक प्रकरण का निस्तारण पाया गया। शेष छह प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पूर्व सैनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.