अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनडीह गांव में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का भाजपा नेता दिनेश पांडेय के आवास पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याण एवं विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा नेता दिनेश पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बसंतलाल कनौजिया, रामबेलास यादव, राजदेव यादव, धर्मराज श्रीवास्तव, महेंद्र मुसहर, आदिशक्ति पांडेय, ऋषिकेश यादव, सलीम, नवीन सिंह, झिनकू व अन्य मौजूद रहे। यह भी ...