Ambedkar Nagar News: पूर्व एसडीएम के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक
अंबेडकर नगर, अगस्त 6 -- Ambedkar Nagar News: टांडा। टांडा तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी (एडीएम) इंद्रभूषण वर्मा के आकस्मिक निधन पर टांडा अधिवक्ता संघ के एल्डर कमेटी पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय तथा सदस्य विद्याराम चौहान, सुनील कुमार और प्रदीप मौर्य ने संयुक्त शोक में कहा कि श्री वर्मा एक कुशल, सरल एवं जनहितैषी प्रशासनिक अधिकारी थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.