अंबेडकर नगर, अक्टूबर 27 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी में पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला मंगलवार सुबह को सकुशल संपन्न हो गया। बसखारी कस्बा में पूरी रात मेलार्थियो का जमावड़ा लगा रहा। ज्यों ज्यों भरत तथा भगवान राम के मिलन का समय नजदीक आता गया। त्यों त्यों मेले में मेलार्थियो का जमावड़ा बढ़ता गया।मेले में आकर्षण का केंद्र भरत मिलाप के अवसर पर निकलने वाली विभिन्न प्रकार की 14 झांकियां तथा दुर्गा पूजा के लिए सजा पंडाल रहा।जिस पर मेलार्थियो ने श्रद्धा पूर्वक पहुंचकर माथा टेका तथा मेले का लुफ्त उठाया। मेले मे लगभग एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ से बसखारी बाजार पूरी रात गुलजार रहा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सादात में धूमधाम से मना भरत मिलाप, जय श्रीराम से गूंजा बाजार वहीं सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय प्रशासन के साथ आयोजकों...