Ambedkar Nagar News: पुश्तैनी रास्ते पर झटका मशीन से दौड़ा रखा था करंट, किशोर घायल
अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनापुर निजामपुर गांव में पुश्तैनी रास्ते पर झटका मशीन लगाकर करंट प्रवाहित करने से एक किशोर उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। घटना दीपावली के दिन की है। किशोर के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ते में करंट प्रवाहित करने और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। गांव निवासी अशोक कुमार के मुताबिक, दीपावली के दिन उनका पुत्र विकास दीपक जलाने के लिए पुश्तैनी रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगाई गई झटका मशीन के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। तार में फंसकर गिरने से वह घायल हो गया। उसके गले पर तार के निशान भी पड़ गए। पीड़ित पिता का आरोप है कि घटना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.