Ambedkar Nagar News: पुल के पास सड़क पर गहरा गड्डा बना जानलेवा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ स्थित तमसा नदी पर बने पुल के पास सड़क पर बारिश के कारण बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन गया है। लगातार फैल रहे इस गड्ढे से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की ऊपरी सतह से इसकी वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्कूली वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका और गंभीर हो जाती है। स्थानीय निवासी राकेश जायसवाल, अजीत सिंह, शिवम सोनी और राजन यादव समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.