Ambedkar Nagar News: पुलिस व दबंगों के उत्पीड़न से पीड़ित वृद्ध एक माह से धरने पर
अंबेडकर नगर, सितम्बर 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। दबंगों व पुलिस के उत्पीड़न से पीड़ित जलालपुर थाना क्षेत्र के अरई निवासी राम दयाल बीते एक माह से कलेक्ट्रेट के निकट धरना देने को मजबूर है। इस दौरान राम दयाल की पत्नी सिरपत्ती ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने बताया कि उसकी खतौनी की भूमि से मंगुराडिला निवासी एक दबंग पुलिस के सहयोग से जबरन रास्ता निकालना चाह रहा है। जबकि उक्त दबंग ने पास में ही स्थित नवीन परती की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया है। पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ित विगत चार अगस्त से क्रमिक धरने पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.