Ambedkar Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर युवक गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को मालीपुर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी दुर्गेश सिंह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले सीएचसी नगपुर और बाद में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: केरेडारी में राहुल दुबे गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ दोनों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.