Ambedkar Nagar News: पुलिस ने बालिका को किया बरामद
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: किछौछा। बसखारी थाना पुलिस ने अपहरण की शिकार नाबालिग बालिका को लगभग 38 दिन बाद रविवार को बरामद करने व आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बसखारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बीते दिनों गायब हो गई थी। इस मामले में बालिका के पिता ने एक आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसला कर अपहरण करने, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। बसखारी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय के ने बताया कि बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आरोपी युवक मोनू पुत्र रामकिशुन निवासी कसदहां बेलवरिया थाना बसखारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.