Ambedkar Nagar News: पुलिस ने तीन वांरटियों को किया गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सीजेएम की अदालत द्वारा जारी वांरट का तामीला इब्राहिमपुर पुलिस ने कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। उपनिरीक्षक आशीष शुक्ला ने वारंटी अमेदा निवासी अभिषेक पुत्र मुन्नर प्रसाद को गिरफ्तार किया। हंसवर थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के नेतृत्व में एसआई संजय सिंह ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम के वारंटी जल्लापुर साबुकपुर निवासी विजय कुमार पुत्र राम अवध एवं आर्म्स एक्ट के वारंटी हरदासपुर निवासी प्रदीप सिंह उर्फ रिन्टु सिंह पुत्र रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.