अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सीओ सिटी नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अकबरपुर बाईपास लालापुर गांव के पास से एक किलो 173 ग्राम गांजा के साथ अहिरौली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर मटिहनिया निवासी गोपाल गिरि पुत्र जगवीर गिरि को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक इसहाक खान, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सोनी, संग्राम सिंह, आशुतोष तिवारी व कांस्टेबल मोहम्मद नसीम साथ रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गाजा रखने का आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...