Ambedkar Nagar News: पुलिस की मध्यस्थता में पति -पत्नी के बीच हुआ समझौता
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। थाना सम्मनपुर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर सोमवार को पुलिस की पहल से पारिवारिक विवाद का समाधान कराया गया। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र पर मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की और आपसी मतभेद दूर कराने के लिए मध्यस्थता की। पुलिस के समझाने-बुझाने पर दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दंपती को राजी-खुशी घर भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने दंपती को पारिवारिक जीवन में आपसी समझ, संवाद और सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के अनुसार, शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.