Ambedkar Nagar News: पुलिस अधीक्षक से अभियुक्तों के गिरफ्तारी की मांग
अंबेडकर नगर, सितम्बर 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर निवासी संगीता पत्नी रमेश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़, मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने के संबंध में थाने में हमलावर आदर्श यादव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना 11 अगस्त की है, लेकिन अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना के संबंध में प्रभावी कार्रवाही न होने पर पीड़ित परिवार ने 26 सितम्बर को कलेक्ट्रेट के निकट धरना देने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.