Ambedkar Nagar News: पुरानी रंजिश में खुरपे से हमला, युवक की आंख के पास आई गंभीर चोट
अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर खुरपे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शिवपाल गांव निवासी पीड़ित अनूप गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही दयाशंकर दूबे ने पहले उससे गाली-गलौज की और फिर डंडे व लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने खुरपे से हमला कर उसकी बाईं आंख के पास गंभीर चोट पहुंचा दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.