अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर संवाददाता। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकरनगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अकबरपुर विकासखंड मुख्यालय से शुरू होकर पटेल नगर तिराहा होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा तक पहुंची। यात्रा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की मांग उठाई।जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने कहा कि नवीन पेंशन योजना शेयर बाजार पर आधारित है और यह कर्मचारियों के हित में नहीं है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सड...